Dark Mode
अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर शहर में संगठित अपराधों और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आग’ के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और सांगानेर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि गठित पुलिस टीम को सांगानेर क्षेत्र में एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संतोष कुशवाहा (21) निवासी सीमावली जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) हाल निवासी खटीकों का मोहल्ला ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे हथियार रखने का शौक है और वह अवैध हथियार बाहर से खरीदकर लाया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब उसके साथियों, हथियारों के स्रोत और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में डीएसटी के हेड कांस्टेबल तुलसीराम तथा कांस्टेबल राजेश, देवेंद्र, उदय सिंह, नीरज, हेमंत और जितेंद्र सिंह सहित सांगानेर थाना के उपनिरीक्षक नरेश कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र और कृष्णराम शामिल रहे। वहीं उपनिरीक्षक छीतरमल, कांस्टेबल धर्मेंद्र और विजय सिंह की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!