Dark Mode
अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार


युवक के कब्जे से अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद


ब्यावर। ब्यावर सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ब्यावर सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यावर सदर थाना प्रभारी चेनाराम बेडा ने बताया कि अजमेर एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया गया है। अभियान को देखते हुए थाने पर एक टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम के द्वारा लगातार संदिग्ध के ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मसूदा निवासी आरोपी मोइनुद्दीन उर्फ मोइन (27) पुत्र अब्दुल गनी मंसूरी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यावर सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार किसको सप्लाई करने के लिए जा रहा था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!