हथियार सहित युवक गिरफ्तार
अरांई। अरांई पुलिस ने गस्त के दोरान छोटालाम्बा के समीप एक युवक को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गुमान सिंह ने बताया कि गस्त के दोरान छोटालाम्बा की ज्याणियों की ढाणी के पास से गुजरते वक्त एक युवक पुलिस का देख कर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस को उस पर शक हुआ तो गस्त दल ने उसका पीछा किया। पीछा करने पर पुलिस ने उसे पकडा तो उसकी कमर के पास पेन्ट में एक देसी कट्टा पाया गया। पुलिस ने पूंछताज में संदिग्ध पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। उच्च अधिकारियो के निर्देश पर ज्याणियों की ढाणी छोटालाम्बा निवासी विकास चौधरी पुत्र रंगलाल चौधरी उम्र 23 वर्ष को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सक्षम न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायालय ने विकास चौधरी को अरांई पुलिस को 23 मई तक पीसी रिमाण्ड पर दिया है।