Dark Mode
युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल

युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल

टोंक । शहर कोतवाली थाना क्षैत्र में युवकों द्वारा रास्ते में जा रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम गड्डा पहाडिय़ा निवासी नाजिश पुत्र सलीम (19) अपने घर जा रहा था कि रास्ते में एक राय होकर कलीम, मोहसीन, इमरान एवं कैफ आदि ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया, इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। घायल युवक को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!