Dark Mode
 ब्याज वसूली के लिये युवक पर हमला

 ब्याज वसूली के लिये युवक पर हमला

बीकानेर । शिवबाड़ी इलाके में ब्याजखोरों ने एक युवक पर हमला कर उसके घायल कर दिया। पुरानी शिवबाड़ी रोड़ सिंथेसिस कोचिंग सेंटर के पास हुई इस हमलेबाजी में चोटिल हुए कैलाशदान पुत्र रामचंद्र दान चारण ने पुलिस को दिये अपने बयानों में बताया कि जरूरत पडऩे पर मैंने सुनिल धारणिया वगैरहा से रूपये उधार लिये थे,जो ब्याज समेत चुकता कर दिये। इसके बावजूद यह लोग मेरे से ब्याज वसूली का दबाव बना रहे थे,सोमवार की दोपहर जब मैं अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मौके पर आये सुनिल धारणिया, रामनिवास और इनके तीन चार बदमाश साथियों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार इस घटना में चोटिल हुए कैलाशदान का मेडिकल मुआयना करवाकर आरोपियों के खिलाफ  नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!