Dark Mode
खेलो से युवा बना सकते हैं कैरियर : मनोज घुमरिया

खेलो से युवा बना सकते हैं कैरियर : मनोज घुमरिया

केसीसी नेहरू मैदान में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

 
खेतड़ी । कांपर बॉस्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा केसीसी नेहरू मैदान में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बसपा नेता समाजसेवी मनोज घुमरिया के आतिथ्य व ईश्वरसिंह मेघवाल की अध्यक्षता में किया गया। बास्केटबॉल का शुभारंभ मैच राज राइफल्स दिल्ली व फिट इंडिया दिल्ली के बीच खेला गया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बसपा नेता मनोज घुमरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल -खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से आपसी सद्भाव बना रहता है व स्वास्थ्य मजबूत बनता है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए खेलों से आज रोजगार की काफी संभावनाएं। उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र में बड़े-बड़े खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिससे हमारे क्षेत्र के युवाओं को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलता है । खेलो से अनेक प्रतिभाएं निकल कर के खेलों में अपना कैरियर बना रही है। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अवसर पर बाबूलाल सैनी,तुषार नेहरा,अजय सिंह,राकेश, गौरव गुप्ता, रतिराम डूमोली, बलवीर मीणा,सुरेंद्र फौजी, रमेश, सुशील मीणा, धर्मेंद्र,आनंद,सत्यवीर,गोपाल घुमरिया,रामचंद्र मीणा,नाहर सिंह,रतन लाल, बनवारी लाल,बाबूलाल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!