जागरिया विद्यालय में मनाया "युवा केरियर डे"
फलोदी. जिले की ग्राम पंचायत जागरिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जागरीया में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस केरियर डे के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य वार्ताकार के रूप में साइबर टेक के संचालक पंकज थानवी , दंत चिकित्सक शिवांगी थानवी ने तकनीकी शिक्षा एवम चिकित्सा क्षेत्र में बालको का मार्गदर्शन किया। कृष्णकुमार थानवी अध्यापक ने स्वामी के प्रतिरूप बनकर स्वामीजी के आदर्शो और विचारों पर चलकर जीवन को उन्नत बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के सरपंच भंवरा राम मेघवाल,प्रधानाचार्य सुशीला थानवी, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, बालक बालिकाएं उपस्थित रही। इसके बाद कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन किया।