Dark Mode
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,  परिजन का आरोप प्रेमिका ने दिया धोखा

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,  परिजन का आरोप प्रेमिका ने दिया धोखा

अजमेर . क्लॉक टावर थाना इलाका स्थित मलूसर रोड, पहाड़गंज में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार देर रात खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब घटना का पता चला तो परिजन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल मैं शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दी। परिजनों का आरोप है कि मृतक युवक एक लड़की से प्यार करता था, जिसने उसे प्यार में धोखा दे दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। इसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार  मलूसर रोड पहाड़गंज स्थित गोपी टेंट के पास रहने वाले रामदेव रेगर के 29 वर्षीय पुत्र दिलखुश ने शुक्रवार देर रात खुद को फांसी का फंदा लगा लिया और आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब दिलखुश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने उसे जगाने का प्रयास किया। भजन बताया कि दिलखुश कमरे में छत पर लगे पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था, जिसकी सूचना तुरंत क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची 
 
प्रेमिका ने दिया धोखा
 
मृतक के भाई मनोज ने बताया कि उसका भाई दिलखुश एक लड़की से प्रेम करता था । इस प्रेम प्रसंग में दिलखुश उस लड़की को करीब 7 से 8 लाख रुपए दे चुका है। इसके अलावा दिलखुश की सोने की चैन और सोने की अंगूठी भी उस लड़की के पास है। मनोज का कहना है कि उसके भाई की प्रेमिका ने उसी से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार रात को उसके भाई ने अपने कमरे में जाकर खुद को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सच्चाई क्या है? इस बात का पता तो पुलिस जांच में चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक दिलखुश के शव का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!