Dark Mode
पंखे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या

पंखे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या

टोंक। पुरानी टोंक थाना क्षैत्र के हाउसिंग बोर्ड स्थित कान्हा गेस्ट हाउस में सोमवार की सुबह कमरे में एक युवक ने पंखे से लटकर आत्महत्या की। जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक थाना क्षैत्र में हाउसिंग बोर्ड स्थित कान्हा गेस्ट हाऊस में 19 नवम्बर से किराये से रह रहा हेमराज पुत्र गंगाराम गुर्जर (32) साल निवासी अहमदपुरा नयागांव ने सोमवार सुबह अपने कमरे में पंखे से साफी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुरानी टोंक मौके पर पहुंचकरं शव को अपने कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद एवं शहर कोतवाल जितेन्द्र सिंह भी सआदत अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि 25 नवम्बर को वोट के दिन दिखा था। हेमराज जयपुर में होटल में काम करता था तथा अभी तक उसकी शादी नही हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!