राजकीय महाविद्यालय में युवा कांग्रेस ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती
कोटा। राजकीय महाविद्यालय में युवा कांग्रेस द्वारा महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई, इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुग्धाभिषेक किया गया । इस अवसर पर शहर कांग्रेस महामंत्री व सहवरित पार्षद संजय यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप उन वीर और निर्भीक शासकों में से थे जिन्हें, मुगलों का शासन कदापि स्वीकार न था। यही कारण है कि अपने जीवन काल में उन्होंने सदा अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए मुगलों को समय-समय पर दांतों तले चने चबाने पर मजबूर कर दिया। महाराणा प्रताप युद्ध कला और नीति निर्माण में निपुण थे, महाराणा प्रताप ने सब कुछ बलिदान कर दिया लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया इसीलिए महाराणा प्रताप को हमेशा याद किया जाता रहेगा इस अवसर पर अशोक जैन खादी देहात युवक काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र मण्डा देहात युवक काँग्रेस महामंत्री चेतन सोलकी पार्षद नवीन यादव कैशव जैन मनीष आर्य युवक काँग्रेस विधान सभा उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुर्जर जुल्फीकार अली प्रताप सिंह हाड़ा सहित कांग्रेस कार्यकत्ता उपस्थित थे