युवा कांग्रेस के सदस्यों ने राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया
वैर. सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाते दीर्घायु की कामना की , इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री के हलेना स्थित कार्यालय पर केक काटकर मिठाई का वितरण किया, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ऋषि बदनपुरा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ने के ऐतिहासिक संकल्प को पूर्ण कर देश में सद्भाव, एकता व भाईचारे के संदेश प्रसारक जननायक, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दीपक कुमार, राहुल , प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ऋषि बदनपुरा, अरविंद गुर्जर, भोला सिंह, महेश कुमार, दिलीप सिंह, पवन जाटव, रविंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।