युवा कांग्रेस द्वारा युवा संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित
सीकर । जिले के नीमकाथाना में मिलन गार्डन, गजान्नद मोदी हाई स्कूल के पीछे युवा कांग्रेस द्वारा युवा संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजीत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकुल खिचंड़, प्रदेश महासचिव जसविंदर चौधरी एवं नीमकाथाना यूथ कांग्रस अध्यक्ष दीपेन्द्र चौधरी का भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम में नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के समस्त युवा शक्ति की ओर से, गिहारा समाज, नीमकाथाना युवा मण्डल एवं नीमकाथाना के सैकड़ों युवाओं द्वारा जिला अध्यक्ष मुकुल खिचंड़, प्रदेश महासचिव जसविंदर चौधरी एवं नीमकाथाना यूथ कांग्रस अध्यक्ष दीपेन्द्र चौधरी साफा व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी रहे। विधायक मोदी ने जिला अध्यक्ष मुकुल खिचंड़, प्रदेश महासचिव जसविंदर चौधरी एवं नीमकाथाना यूथ कांग्रस अध्यक्ष दीपेन्द्र चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उपाध्यक्ष संजय यादव, महासचिव रोहित कालावत और शीशराम यादव को विधायक सुरेश मोदी ने साफा व माल्यार्पण कर बधाई दी। विधायक मोदी ने यूथ कांग्रेस के पनल को भारी बहूमत से जिताने पर सभी युवा साथीयों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नीमकाथाना के विकास के लिए इन साढे चार सालों में जितना विकास हो सका उतना किया है। इस दौरान युवाओं के लिए नीमकाथाना में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवाओं के लिए खेल स्टेडियम आदि करवाए गए कार्यों की जानकरी देते हुए आगाज किया कि पूरे देश में भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है जिससे बचकर इसका जवाब युवाओं को ही देना होगा। काम और काज की नीति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार हर कार्य को धरातल पर उतारती है।
युवा संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकुल खिचंड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा हितों के लिए मैं सदैव आप सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद से अनवरत कार्य करता रहूँगा। आज युवा संवाद के दौरान आप सभी युवा साथियों से मिले स्नेह और समर्थन के लिए आभारी रहूँगा। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए लाई गई हर योजना को युवाओं तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। देश के युवा को एकजुट होकर राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार को लाने का कार्य करना होगा। क्षेत्र के समस्त युवा मिलकर कांग्रेस आलाकमान द्वारा मिली इस जिम्मेदारी का कर्तव्यपूर्ण निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में मंच संचालन सरपंच सुरेश खैरवा ने किया। इस दौरान पीसीसी सदस्य सुमित मोदी, सरपंच सुरेश खैरवा, अनिल भाकर, अनिल काजला, पवन मील, प्रहलाद महराणिया, अजय सैनी, शरूख खान, राजपाल डोई, किशोर कुमावत, राजेश बाजिया, श्रीराम गुर्जर, जोगेन्द्र वर्मा, सीताराम शास्त्री, सरजीत यादव, विजय सिंघल सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
युवा संवाद कार्यक्रम में सभी सरपंचगण, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी पार्षदगण एवं सैकड़ो युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।