युवक कांग्रेस ने ‘‘रोजगार दो, न्याय दो’’ अभियान के पोस्टर का किया विमोचन
टोंक। जिला युवक कांग्रेस द्वारा ‘‘रोजगार दो, न्याय दो’’ अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार के विरुद्ध देश में न्याय की स्थापना के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए एवं न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी उद्देश्य को लेकर युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रत्येक जिले में ‘‘रोजगार दो, न्याय दो’’ अभियान को लेकर मशाल यात्रा का आयोजन कर रही है। उन्होने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य युवाओं को उनका हक एवं अधिकार दिलाने का है। बैठक में जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल ने ‘‘रोजगार दो, न्याय दो’’ के फॉर्म पोस्टर का भी विमोचन किया। आगामी दिनों में टोंक युवा कांग्रेस जिले में डोर-टू-डोर संपर्क कर आठ हजार फार्म भरवाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस मौके पर जर्रार खान, सरदार डोडवाड़ी, खुशीराम लांक, राकेश चौधरी, राजेंद्र कसाना, धनराज नेकाड़ी, देशराज बाजपुरा, आशाराम बरवास, अर्पित फागणा, कृष्ण हतोना, करण सिंह, ऋषिकेश एवं अजय कटारा आदि युवा उपस्थित रहे।