युवक कांग्रेस ने निकाला ‘‘रोजगार दो, न्याय दो’’ मशाल जुलूस
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। प्रदेश स्तरीय आव्हान पर युवक कांग्रेस जिला शाखा टोंक द्वारा बुधवार को देर शाम को शहर में मशाल जुलूस निकालकर ‘‘रोजगार दो, न्याय दो’’ की मांग की गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल ने बताया कि राहुल गांधी देश में व्याप्त बेरोजगारी एवं अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं, उसी की तर्ज पर युवक कांग्रेस रोजगार दो, न्याय दो की मांग को लेकर एक मशाल जुलूस निकाला गया, जो घंटाघर से रवाना होकर मुख्य बाजार होता हुआ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय तक पहुंचा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने इस मौके पर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। मशाल जुलूस में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, जिला परिषद सदस्य संपत महुआ, सरपंच मुकेश घांस, यूथ कांग्रेस से आतिफ नकवी, दीपेन्द्र चौधरी, घनश्याम धारोला, फोजूराम मीणा, भागचंद गुर्जर, महेंद्र काबरा, जसराम मीणा, जर्रार खान, सेवादल अध्यक्ष खालिक खान, एडवोकेट भागचंद, किरोड़ीलाल मीणा, पंकज यादव, शाहजेब खान, किशन देवरी, बाबू लाल नेकाडी, शैलेंद्र शर्मा, रोनित जैन, सरदार डोडवाड़ी, धनराज नेकाड़ी, नरेंद्र अलीपुरा सहित सैंकड़ों युवाओं ने मशाल जुलूस में भाग लिया।