Dark Mode
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस 

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस 

सवाई माधोपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ मार्च के तहत युवा कांग्रेस के बैनर तले रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सतवीर चौधरी ने बताया कि युवा कांग्रेस की ओर से पूरे देश भर में लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला जा रहा है इसी को लेकर आज सवाई माधोपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के बैनर तले रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक मशाल जुलूस निकालो सतवीर चौधरी ने बताया कि मोदी सरकार ने नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी है साथ ही राहुल गांधी की आवाज को सड़क पर भी दबाया गया है वहीं संसद में भी राहुल गांधी की आवाज को दबाया गया है युवा कांग्रेस के लोगों ने मोदी सरकार से मांग की है कि इतनी तानाशाही और हिटलर शाही आजाद भारत में कभी भी नहीं हुई उन्होंने कहा कि देश का नौजवान मोदी सरकार की जिद लोकतांत्रिक विरोधी नीतियों की वजह से सड़कों पर आने को आतुर है उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नौजवान मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ है उन्होंने बताया कि नेता राहुल गांधी के समर्थन में लोकतंत्र बचाओ मशाल निकाले जा रहे है मशाल जुलूस के दौरान सतवीर चौधरी ने मोदी सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि इस मशाल का संदेश यही है कि जिस तरह से उन्होंने झूठे वादे किए और 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा कर ठगने का काम किया उस आवाज को बुलंद करने के लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक आवाज उठाई है और आज उन्होंने अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले और कहा कि अडानी ने 20 हजार करोड़ का घोटाला किया है और बीजेपी को जो चंदा दिया है उस पर राहुल गांधी ने जब सवाल जड़े साथ ही कहा कि जिस तरह से 609 नंबर के पायदान पर वह थे आज दुनिया में दूसरे नंबर के धनवान व्यापारी बन गए हैं इन्हीं सवालों के जवाब युवा कांग्रेस पोस्टकार्ड अभियान और मोदी सरकार को मशाल के माध्यम से जगाकर मोदी सरकार से पूछना चाहती है कि उन्होंने क्या गुनाह किया सतीश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आवाज उठाते रहेंगे और अगर उनको दबाने की कोशिश की गई तो देश का नौजवान सड़क पर आकर मोदी सरकार से सवाल करेगा और उनके घुटने टीका कर ही दम लेगा मशाल जुलूस के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और खूब प्रदर्शन किया इस दौरान युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं सदस्य मशाल रैली में शामिल हुए
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!