Dark Mode
युवा कांग्रेस की कार्यशाला आयोजित

युवा कांग्रेस की कार्यशाला आयोजित

अलवर। अलवर जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक मोती डूंगरी अलवर स्थित होटल स्वरूप विलास में यूथ जोडो-बूथ जोडो एवं बुनियाद भारत की कार्यशाला का पोस्टर विमोचन एवं कार्यशाला आयोजित की गई।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण यादव ने बताया कि कार्यशाला में मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री श्री टीकाराम जूली, अजीत यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबन्धु शर्मा, ऑल इण्डिया युथ कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद साहिद, यूथ जोडो-बूथ जोडो कार्यक्रम के प्रभारी आमीर खान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डेलिगेट्स सुदेन्द्र मूण्ड, युवा कांग्रेस नेता अमित शर्मा, अलवर जिला प्रभारी करतार गुर्जर, प्रदेश संचिव मानवेन्द्र सिंह,साकीर खान, समस्त विधानसभा अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।
इस मौके पर मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि उनका जनाधार एन.एस.यू.आई. एवं यूथ कांग्रेेस ही है एवं यूवा कांग्रेस के माध्यम से राहुल जी का हाथ मजबूत करना हर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता को गॉव-गॉव जाकर गहलोत सरकार की फ्लेगशिप योजना के बारे में समझाना है ताकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार पुनः रिपीट की जा सके।
इस मौके पर युवा कांग्रेेस राष्ट्रीय सचिव दीनबन्धु शर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस सबसे मजबूत संगठन है और अलवर जिले में सबसे ज्यादा यूथ जोडो बूथ जोडो. कार्यक्रम के युवाओं को जोडा जायेगा और गहलोत सरकार द्वारा लगाये जा रहे राहत कैम्प की जानकारी दी और प्रत्येक युवा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि गहलोत सरकार की आमजन हित की योजना को कैसे घर-घर तक पहुॅचाई जाये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!