Dark Mode
होली स्नेह मिलन समारोह में ढोल की ताल पर थिरके युवा 

होली स्नेह मिलन समारोह में ढोल की ताल पर थिरके युवा 

 
 
 
 

सुमेरपुर। हर वर्ष की भांति इस बार भी कुमावत समाज की ओर से महाराष्ट्र मुंबई के मलाड में होली स्नेह मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान ही नहीं पूरे महाराष्ट्र में होली आयोजन आकर्षण का केंद्र बना जहां प्रवासी बंधु ही नहीं बल्कि वहां के लोग भी कार्यक्रम को देखने के लिए मजबूर हो गए। जैसे ही धीरे-धीरे कार्यक्रम शुरू हुआ वैसे ही लोगों का पनघट उमड़ने लगा और कुछ ही घंटों में पंडाल खचाखच भर गया। मुंबई के मलाड अप्पा पाड़ा मार्ग पर स्थित एक पार्टी प्लॉट में प्रवासी एवं राजस्थान कुमावत समाज के तत्वाधान में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं तथा महिलाओं सहित बच्चे बच्चियों ने नए परिधान वेशभूषा में भाग लेकर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया, आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में कुमावत समाज का मारेला उमड़ पड़ा । समारोह की  अध्यक्षता समाजसेवी एवं पंचायत समिति सदस्य लादूराम मुलेवा ने की, जहां उपस्थित समाज बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को रामा सामा किया। कुमावत सेवा संस्थान मुंबई  की ओर से कार्यक्रम में होली मिलन समारोह के तहत महिलाओं द्वारा होली गीतों की प्रस्तुति दी गईं तथा पुरुषों की ओर से गैर नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर रगाराम प्रजापत,मंशाराम कुमावत, हरीश कुमावत इत्यादि कार्यकर्ताओं ने समारोह में सहयोग प्रदान किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!