बासणा गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जमवारामगढ़. उपखंड क्षेत्र के बासणा गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां जांच में डॉ ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जमवारामगढ़ पुलिस थाना हैड कांस्टेबल बल्लाराम ने बताया की निम्स अस्पताल से जमवारामगढ़ पुलिस थाने पर सूचना मिली।
सूचना पर पुलिस निम्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया की मृतक युवक गौतम पुत्र सोहनलाल योगी निवासी बासणा पुलिस थाना जमवारामगढ़ उम्र 20 साल अविवाहित था। हैड कांस्टेबल बल्लाराम ने बताया की पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी है।