नशीली गोलियों के सेवन से युवक की मौत
बीकानेर। गंगाशहर की शिवा बस्ती में को एक युवक ने अत्यधिक नशीली गोलियों का सेवन कर लिया,जिसे अचेत हालात में पीबीएम होस्पीटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय मुकुल पारीक पुत्र किशन को अचेत हालत में पीबीएम होस्पीटल की सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था,जिसने शनिवार को दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मुकुल ने सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया था,जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और बेहोशी छा गई। पुलिस ने इस मामले को मृतक के रिश्तेदार नारायण पुत्र मूलचंद की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-डिग्गी में डूब की जिंदगी
अक्कासर रोही में शनिवार को हुई घटना में 17 वर्षीय मोहनलाल पुत्र मांगीलाल खेत में बनी डिग्गी से पानी निकाल रहा था, इस दौरान पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। परिजनों ने युवक को डिग्गी से बाहर निकाल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के परिजन श्रवण ने गजनेर पुलिस थाने में रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवायी।