सरकारी ब्लड बैंक में युवाओं ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान
डीडवाना। 2023 साल का अंत हो चुका है। और साल 2024 का आज से आरंभ हो चुका है। साल 2024 के आरंभ के साथ में ही आज युवाओं के द्वारा एक अनूठी पहल अमल में लाई गई है। युवाओं के द्वारा शहर के राजकीय बागड़ जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में जाकर अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष में रक्तदान किया है। आपको बता दे की साल का आज पहला दिन है पहले दिन कई लोगों का जन्मदिन भी है। वहीं कई लोगों ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया है। तो कई युवाओं ने साल बदलने पर रक्तदान किया है। वहीं युवाओं ने संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह आज प्रत्येक नागरिक जागरुक हो चुका है और अपनी जिम्मेदारी को समझता है इसी को लेकर आज हम यहां सभी रक्तदान करने आए हैं रक्तदान सभी को हर खुशी के मौके पर करना चाहिए जिस तरह आज एक नई साल की शुरुआत हुई है इस मौके पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 50 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया।इस अवसर पर ब्लड बैंक के अमरीश माथुर समाजसेवी लोकेश कुमार पारीक अयान खान व अनेकों युवा मोजूद रहे।