युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
पावटा। कस्बा स्थित जीवनदाता ब्लड बैंक में गुरुवार को समाजसेवी जीतूआर्य पनियाला के नेतृत्व में युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर आर्य ने कहा कि डेंगू जैसी मौसमी बिमारियों के कारण प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण ब्लड़ बैंको में रक्त, आरडीपी तथा एसडीपी आदि की कमी हो रही है। ऐसे में अस्पतालों में रक्त का अभाव है जिसके चलते मरीजो को प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हो पा रही। आर्य ने अपने युवा साथियों को बल्ड़ डोनिट करने के लिए प्रेरित किया तो गुरुवार को इन्द्र कुमार चेड़वाल, रिंकू वर्मा, अमित सैनी, नरेश छेड़वाल ने जीवनदाता बल्ड़ बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर जीतू आर्य पनियाला ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपके एक रक्त की बुंद किसी को जीवन दान दे सकती है।