Dark Mode
पीबीएम होस्पीटल में टंकी से कूदा युवक,गंभीर हालत में भर्ती

पीबीएम होस्पीटल में टंकी से कूदा युवक,गंभीर हालत में भर्ती

बीकानेर। पीबीएम होस्पीटल परिसर में गुरूवार की सुबह एक युवक ने नशे की हालात में पानी की टंकी से छंलाग लगा दी,जिसे गंभीर हालात में होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया । पीबीएम पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल साहब राम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अल सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि एक युवक नशे की हालत में पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ है,पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले युवक ने छंलाग लगा दी। पुलिस के अनुसार घायल युवक हुसैन खां पुत्र इदू खां शहर के कलालों का मौहल्ला निवासी है।  पुलिस ने हुसैन खां के बयान लेने के प्रयास किये लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं हो पाये। घटना की जांच पड़ताल में पता चला है कि हुसैन खां के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे,जो घटना के बाद वहां से भाग छूटे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक हुसैन खां के बयान होने के बाद ही घटना का खुलासा हो पायेगा कि वो टंकी से क्यों कूदा।
-परिजनों को चार घंटे बाद मिली सूचना
टंकी से कूदे हुसैन खां को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराये जाने के करीब चार घंटे बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली। परिजन ट्रोमा सेंटर पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके भाई अब्दूल रज्जाक ने बताया कि हुसैन खां को उसके दो दोस्त रात को बुलाकर ले गये थे,अमूमन वह रात को घर आ जाता है लेकिन बुधवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गये। सुबह उन्हे इत्तला मिली की हुसैन खां जख्मी हालात में भर्ती है। अब्दूल रज्जाक ने बताया कि उसके साथ क्या घटना हुई है,इसका पता तो उसके बयानों से पता चल पायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!