वैन और मोटरसाइकिल भिड़ंत में युवक की मौत
रायसिंहनगर . वेन और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार 2 एन जेड पी निवासी उत्तम राज पुत्र देवाराम अपनी दुकान सुखचैनपुरा से किसी के चलते अपने मोटरसाइकिल से सलेमपुर आ जा रहा था, कि रास्ते में मोटरसाइकिल की वैन के साथ भिड़ंत हो गई ,जिसमें उत्तम राम की काफी चोटें आई ,जिसे घायल अवस्था में समेजा कोठी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मृतक के पिता द्वारा वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस थाना में परिवाद दिया गया है