भोपालगढ़ . राजस्थान युवा बोर्ड ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट घोषणा के अनुरूप राजस्थान महोत्सव 2023 का आयोजन राजस्थान के समस्त ब्लॉक जिला स्तर पर होने जा रहा है इसके सफल आयोजन के लिए राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा ने सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक संयोजक नियुक्त किये है, भोपालगढ़ ब्लॉक से बगोरिया निवासी युवा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया को ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया गया है। पुखराज दिवराया ने बताया कि राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले राजस्थान युवा महोत्सव के ब्लॉक एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए बजट आवंटित किया गया है युवा महोत्सव में प्रतिनिधित्व के लिए 15 से 30 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा वेबसाइट पर पंजीयन करवा कर भाग ले सकते हैं राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन त्रिस्तरीय होगा। ब्लॉक स्तर पर 5 से 25 जुलाई के बीच एक दिवसीय,जिला स्तर पर 26 जुलाई से 10 अगस्त के बीच दो दिवसीय, प्रदेश स्तर पर 20 से 22 अगस्त को तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन होगा। युवाओं में सक्रिय प्रचार-प्रसार के माध्यम से 25 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। ब्लॉक संयोजक नियुक्त दिवराया ने विभिन्न गांवों का दौरा कर अधिक से अधिक युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहा है ।