Dark Mode
कस्बे की खुशहाली की कामना को लेकर युवाओं ने की पदयात्रा

कस्बे की खुशहाली की कामना को लेकर युवाओं ने की पदयात्रा

खाटूश्यामजी। बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेलें के समापन के पश्चात स्थानीय युवाओं, व्यापारियों ने बुधवार को रींगस से खाटूश्यामजी पदयात्रा कर बाबा श्याम से कस्बें की सुख समृद्धि,अमन चैन, शांति की कामना की।रींगस में नगरवासियों ने निशान की पुजा कर बाबा श्याम का आकर्षक सजे रथ के साथ डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा की।खाटू नगरी के युवाओं की 7 वीं पदयात्रा में सैंकड़ों लोग बाबा श्याम की जय,शीश के दानी की जय,हारे के सहारे की जय, लखदातार की जय के जयकारों के साथ यात्रा की। पदयात्रा के तोरणद्वार पर पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया।इसके पश्चात बाबा श्याम के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।इस दौरान चेतन पटवारी,मुकेश वैष्णव,महेश निमावत,कपिल रिणवा,मुरारी जोशी, आशुतोष जोशी,संदीप शर्मा, जितेन्द्र स्वामी,गणेश सैन,वरूण धूत,गौतम खाटू वाला,गणेश मिश्रा, रविशंकर स्वामी,सुजल स्वामी सहित नगरवासी शामिल रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!