Dark Mode
युवक ने खाने में जहर मिलाया, पत्नी-बेटे की मौत

युवक ने खाने में जहर मिलाया, पत्नी-बेटे की मौत

मासूम को तड़पता देख खुद ही हॉस्पिटल ले गया; बेटी की हालत नाजुक


जयपुर . जयपुर में एक युवक ने कर्जे से परेशान होकर परिवार सहित जहर खा लिया। पांच माह का मासूम बेटा जब जहर वाला हलवा खाने के कुछ मिनटों बाद तड़पने लगा तो पति-पत्नी बेटे और बेटी को लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि मासूम बेटी और युवक को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं, युवक के साले ने उस पर हत्या का केस दर्ज करवाया है। प्रताप नगर एसचओ जहीर अब्बास ने बताया कि घटना रविवार सुबह सेक्टर-26 में हुई। यहां के निवासी मनोज शर्मा (30) ने पत्नी साक्षी (28) और 5 साल की बेटी निया व 5 महीने के बेटे के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद उसने खुद ने भी जहर खा लिया। परिवार की तबीयत खराब होने पर मनोज ने कैब बुक करवाई। सुबह करीब 9:30 बजे कैब से पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचा। हॉस्पिटल प्रशासन ने परिवार के सामूहिक जहर खाकर पहुंचने की सूचना प्रताप नगर थाना पुलिस को दी। इलाज के दौरान साक्षी और 5 महीने के बेटे अथर्व की मौत हो गई। मनोज और उसकी बेटी की हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने दोनों को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। डायरी में लिखा सुसाइड नोट पुलिस सूत्रों की मुताबिक, पुलिस को घर की तलाशी में एक डायरी मिली है। इसमें सुसाइड करने की कोशिश के बारे में बताया गया है। मनोज ने हलवे में जहर मिलाकर खुद और परिवार को खिलाया था। परिवार के सामूहिक सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर डायरी में छोड़ा था। मनोज पहले ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में जॉब करता था और अब पिछले काफी समय से बेरोजगार था। चोरी के आरोप के बाद रहने लगे अलग मनोज के साले शुभम ने बताया कि बहन साक्षी की फरवरी-2017 में मनोज से शादी हुई थी। जीजा मनोज शर्मा का मानसरोवर के कृष्णा सरोवर में घर है। मनोज के पिता सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं। शादी के कुछ समय बाद ही सास-ससुर, जेठ-जेठानी व दो ननद और उनके पति मनोज बहन साक्षी को परेशान करने लग गए थे। मनोज ने कई लोगों से कर्जा लिया था। साल 2019 में साक्षी पर उसके ससुराल वालों ने चोरी का आरोप भी लगाया था। उसके बाद मनोज परिवार से अलग रहने लगा। शुभम ने बताया उसने बहन साक्षी के कहने पर हमने 3 लाख रुपए की मदद भी की थी। साक्षी बताती थी कि उसे ससुराल वाले टॉर्चर करते हैं। 26 अगस्त की शाम को साक्षी की मम्मी से बात हुई थी, लेकिन उस समय तक सब कुछ नॉमल था। शुभम का कहना है मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को ही वह जहर के 7-8 पैकेट लेकर आया था। सुबह करीब 5 बजे उठते ही उसने आटे का हलवा बनवाया और उसमें पांच पैकेट जहर मिला दिया। उसके बाद पहले पत्नी-बच्चों को खिलाया, उसके बाद खुद ने कम मात्रा में खाया। मनोज परिवारिक विवाद और कर्ज से परेशान था। कमरे में जहर की पुड़िया के रैपर भी मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज के कमरे से कई दस्तावेज और हलवे के सैंपल जब्त किए है। जिनकी जांच करवाई जा रही है। शुभम ने बताया कि जहर खरीदने से पहले मनोज ने गूगल पर सर्च किया था। यू-ट्यूब पर सर्च करने के बाद मनोज जहर खरीदकर लाया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!