युवा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े कुशल गिरि महाराज
नवलगढ . नवलगढ युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी की बजाय व्यापार की तरफ भी ध्यान देना होगा। यह बात शनिवार को कुशालगिरी महाराज (बॉस) ने नवलगढ़ के सूर्यमंडल में हुए कार्यक्रम लीलण- 2023 में कही। उन्होंने कहा कि जीवन में शत्रु, बीमारी व कर्जा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नहीं जाएंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के मशहुर सिंगर विक्की काजला व राजस्थानी कलाकार शहनाज फोगा ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। युवाओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, बीजेपी नेता ओमेंद्र चारण, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, लोहार्गल सरपंच जगमोहन, मदनसिंह बारवा, हेमंत चारण, भास्कर दुल्लड़ व महेश चौधरी मंचस्थ अतिथि थे। छात्रनेता मधुशुदन शर्मा व बसंत सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। कमलकिशोर पंवार व मुकेश मारवाड़ी ने संचालन किया। इस मौके पर पार्षद हितेष थोरी, रोहित राठौड़, केतन शर्मा, सुनील गुर्जर, विनोद माली, अभिषेक शर्मा, असलम खान आदि मौजूद थे।