युवाओं ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे : महेंद्र सिंह चारावास
झुंझुनू । झुंझुनू के सीतसर गांव में युवाओं ने बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कारावास के साथ मिलकर पूरे गांव में 108 परिंडे लगाए। इस भीषण गर्मी को देखते हुए युवाओं ने कहा कि इन बेजुबान पक्षियों का सहारा कोई नहीं है हम इनके लिए ज्यादा कुछ नहीं तो पानी पीने की व्यवस्था के लिए परिंडे लगाकर समाज में एक संदेश देना चाहते हैं कि इन बेजुबान पक्षियों का सहारा बने। युवाओं ने इस कार्य में बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास की सहायता से परिंडे लगाए और एक बहुत अच्छा संदेश समाज के लिए दिया। महेंद्र सिंह चारावास ने युवाओं के इस कार्य के लिए उन्हें इस तरह के अच्छे काम करने की प्रेरणा दी और युवाओं का महेंद्र सिंह चारावास ने फूलों की माला पहना कर सम्मान किया।