युवाओं ने पोयना में सफाई का जिम्मा लिया, नियमित करेंगे सफाई
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के निकटतम गांव पोयना के युवाओं ने शनिवार को सुबह सफाई अभियान शुरू किया। पत्रकार पुखराज कुमावत की प्रेरणा और पहल से युवाओं ने संकल्प लिया की,हमारा गांव स्वच्छ, सुंदर और कुशहाल बने,इसको ध्यान में रखते हुए कचरे में डटे एक चालू हैड़पंप को आजाद किया। दरअसल शनिवार को सवेरे पत्रकार पुखराज कुमावत रास्ते से गुजर रहे,जहां हैड़पंप को कचरे से भरा देख सफाई करनी शुरू की,तब गांव के अन्य युवा भी पहुंचे और उन्होंने भी भागीदारी निभाई। हैंडपंप के आसपास झाड़ियां काटी गई,परंतु पूरा हैंडपंप आसपास गंदगी से अटा पड़ा मिला,तब तुरंत प्रभाव से स्वच्छता की ओर कुमावत ने मूड बनाया,सबसे पहले हैंडपंप पंप के आसपास पड़ी सारी गंदगी को हटाया और हैंडपंप से पानी निकला। गौरतलब हैं कि लोगों ने मुख्य सड़क पर एक हैंडपंप को कचरा डालकर डालकर प्वाइंट बनाया, जिसको देखते ही पत्रकार कुमावत ने अपनी पहल शुरू करते हुए सफाई का शुभारंभ शुरू किया,तब एक से एक गांव के युवा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी सफाई करना शुरू किया।मुख्य सड़क पर कचरा युक्त हैंडपंप पंप को गंदगी से आजाद कराते हुए,सभी युवाओं ने गांव में प्रतिदिन सफाई करने का संकल्प लिया। युवा एक बार गांव की पूरी सफाई करेंगे,उसके बाद हर महीने के लास्ट रविवार को पूरे गांव की सफाई करने का लक्ष्य रखा है। सफाई में गांव की सभी नालियां और आसपास पड़ी गंदगी से कचरा मुक्त एवं साफ सुथरा रखने संदेश दिया। युवाओं द्वारा यह अभियान रोज 1 घंटे तक चलाया जाएगा,उसमें जरूरत पड़ने पर सफाई संबंधित सामान भी खरीदा जाएगा। शनिवार को मुख्य सड़क पर कचरा हटाने का संदेश देते हुए पूरे गांव को कचरा मुक्त बनाने हेतु इस अभियान के तहत प्रेरित कर जागरूक भी करेंगे। इस दौरान सभी प्लास्टिक को जलाया गाय और आसपास की गंदगी को कचरा टोली में भरकर एक गड्ढे में खाली किया।
कुमावत की पहल पर युवा जुटे सफाई में-
गांव में आम जनता के लिए सफाई सबसे बड़ी बीमारी है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण लोग इतने हताश और परेशान हैं,जिसकी शासन- प्रशासन में सारी हदें पार कर ली हो। हालाकि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत के तहत पत्रकार पुखराज कुमावत ने रविवार से पहल शुरू करते ही युवाओं ने भी तन मन से सफाई में सहयोग दिया तथा जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में भागीदारी निभाई,इस कार्य में युवाओं की कड़ी से कड़ी जुड़ रही है। इस मौके पर नारायण भारती, मंछाराम कुमावत,कमलेश कुमावत,भीमाराम देवासी,निलेश देवासी निलेश,बाबूलाल परमार हजाराम चौहान,नेनाराम चौहान,प्रवीण कुमावत,पकाराम जलौरा,कपूराराम चौहान आदि मौजूद रहे।