24 घंटे में ही एलिमिनेट हुए यूट्यूबर पुनीत
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 शुरू हो चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि शनिवार को टेलीकास्ट हुए इसके लॉन्च एपिसोड के अगले दिन ही इस सीजन का पहला एलिमिनेशन भी हो गया। यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार को शो में पार्टिसिपेट करने के 24 घंटे के अंदर ही एलिमिनेट कर दिया गया। इसी के साथ बिग बॉस के इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट को 24 घंटे से कम समय में बाहर कर दिया गया हो।
घर में घुसते ही शुरू कर दीं अजीबोगरीब हरकतें
पुनीत ने घर में एंट्री करते ही अपनी अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दी थीं। उन्होंने अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाकर खुद पर केमिकल भी डाल लिया था। बिग बॉस ने पुनीत को इस बिहेवियर को लेकर वॉर्निंग भी दी पर वो नहीं माने। अंत में बाकी घरवालों ने उनके खिलाफ वोट करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया।
कौन हैं पुनीत सुपरस्टार
पुनीत सुपरस्टार के नाम से मशहूर पुनीत शर्मा यूट्यूबर हैं। अपने रैंट वीडियोज के चलते पब्लिक के बीच फेमस हुए पुनीत की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस के घर से बाहर निकाले जाने के बाद से फैंस उनका सोशल मीडिया पर समर्थन कर रहे हैं।
पैनलिस्ट ने दी थी 10वीं रैंक
इससे पहले शनिवार को टेलीकास्ट हुए शो के लॉन्च एपिसोड में सलमान खान ने सभी 13 कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस किया था। घर में एंट्री करने से पहले इन कंटेस्टेंट्स को पैनलिस्ट की एक टीम रोस्ट कर रही थी। इस टीम में क्रिकेटर अजय जडेजा, सनी लियोन और बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन शामिल थे। जहां पब्लिक ने पुनीत को सेकंड रैंक दी थी वहीं पैनलिस्ट्स ने पुनीत को 10वीं रैंक दी थी।
ये है कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
इस साल शो में टीवी एक्टर फलक नाज, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी के अलावा टीवी एंकर-कॉमेडियन सायरस ब्रोचा, टिकटॉकर मनीषा रानी, लेबनान माॅडल जैद हदीदी और बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने पार्टिसिपेट किया है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी भी शो में शामिल हुई हैं।