युवा कबड्डी सीरीज समर एडिशन 2023
विनर का ताज तमिल नाडु की टीम पलानी टस्कर्स ने जीता
राजस्थान की टीम पेरियार पैंथर्स रही फर्स्ट रनरअप
जयपुर । युवा कबड्डी प्लेयर्स को प्रोफेशनल मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारत का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग टूर्नामेंट 'युवा कबड्डी सीरीज' के पांचवें एडिशन का आयोजन कर्नाटक में हुआ।
मैसूर के चामुंडी विहार स्टेडियम में इन सभी मैचेज का भव्य रूप से आयोजन किया गया और पिछले चार दिनों से हो रहे समिट मैचेज के साथ 19 जुलाई को देर शाम इस सीरीज का भव्य समापन समरोह आयोजित किया गया। इस दौरान तमिलनाडु की टीम पलनी टस्कर्स और राजस्थान से पेरियार पैंथर्स टीमों की विनर का ताज अपने नाम करने के लिए भिड़त हुई। जिसमें पलनी टस्कर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीत का जश्न मनाया।
शो के फिनाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मैसूर साम्राज्य के महाराजा यदुवीर कृष्णदत्ता चामराजा वडियार ने शिरकत की। साथ ही वायकेएस के सीईओ विकास गौतम और वायकेएस के एम्बेसडर सुहैल चंढोक भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने जीतने वाली टीम पलनी टस्कर्स को 20 लाख रुपए, रनरअप टीम पेरियार पैंथर्स को 10 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर आए नीलगिरी नाइट्स को 5 लाख रुपए के प्राइज से नवाज़ा। वहीं 'बेस्ट डिफेंडर' राजस्थान की टीम पेरियार पैंथर्स से जयपुर के रहने वाले लोकेश घोसलिया को 'बेस्ट रेडर ऑफ़ द टूर्नामेंट' और छत्तीसगढ़ के टीम चम्बल चैलेंजर्स के बिलासपुर में रहने वाले दुर्गेश कुमार को 50,000 रुपए का सम्मान प्रदान किया।
17 जून से शुरू हो चुके लगभग एक महीने चलने वाले 'युवा कबड्डी सीरीज समर एडिशन 2023' के तहत तमिलनाडु, पुदुचेरी, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर, असम, त्रिपुरा और झारखंड की 9 टीमों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान 120 मैचेज के जरिए 200 प्लेयर्स ने सीरीज में अपनी जगह बनाने में जी-तोड़ मेहनत की। सीरीज के चौथे स्थान पर चम्बल चैलेंजर्स, पांचवें स्थान पर अरावल्ली एरोज और छठे स्थान पर चोला वीरांस ने अपनी जगह बनाई।