Dark Mode
युजवेंद्र चहल और धन वर्मा का हो रहा तलाक!

युजवेंद्र चहल और धन वर्मा का हो रहा तलाक!

भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धन वर्मा एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। दोनों के बीच करीबी सूत्र के मुताबिक इस कपल के अलग होने की खबरें बिल्कुल सच हैं। इनके बीच होने वाले तलाक को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन सूत्र का कहना है कि ये तय है कि सारी प्रक्रिया पूरी होने में कुछ वक्त लगेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक सूत्र केहवाले से खबर है कि, तलाक की बात पूरी तरह से सच है और इसे आधिकारिक होने में अब बस कुछ ही समय शेष है। उनके अलग होने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ये साफ है कि इस जोड़े ने अलग-अलग अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया है।

बता दें कि, तलाक की अफवाहों ने उस समय जोर पकड़ा जब इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा इस जोड़े ने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म से भी अपनी साथ की सारी तस्वीरें हटा दीहैं। चहल और धन ने दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी। चहल के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो वह फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे जनवरी 2023 में और आखिरी टी20 मैच उसी साल अगस्त में खेला था। हालांकि, वह घरेलू क्रिेकट खासकर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने चहल को रिलीज कर दिया था। लेकिन उन्हें इस सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!