जिला परिषद सीईओ मीणा ने किया महंगाई राहत कैंप का अवलोकन
रतनगढ़ । तहसील के ग्राम पंचायत बीरमसर मे आयोजित महंगाई राहत कैंप का सीईओ जिला परिषद चूरू परसराम मीणा ने किया अवलोकन। इस अवसर पर मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को कैसे मिले इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुत ही शानदार योजना लागू की है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले।
सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं का लाभ उठाएं ।
इस अवसर पर ग्रामीण वासियों को लाभार्थियों को लाभार्थी मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड व पट्टे वितरित किए गए। इस अवसर पर बजरंगलाल तहसीलदार, दुर्गाराम पारीक बी.डी.ओ, चुनीलाल नायब तहसीलदार, पूर्व प्रधान पुसाराम गोदारा, गिरधारीलाल बांगङवा, अरविन्द चाकलान, रामवीरसिंह रायका व के.आर.नायक सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।