जिला परिषद सदस्य ने किया अरांई क्षेत्र का दौरा
अरांई। कांग्रेस नेता एवं जिला परिषद सदस्य जगदीश गौरा ने रविवार काे अरांई क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। गौरा ने अरांई, छोटालाम्बा, आंकोडिया, बोराडा क्षेत्र का दौरा कर किसान से रूबरू हुए। किसानों की सबसे बडी समस्या फसल खराबे का भुगतान नहीं होने से वे परेशानी से जूझ रहे है। जिला परिषद सदस्य जगदीश गौरा ने किसानों को आश्वास दिया कि वे जल्द किसानों को फसल खराबे का भुगतान कराने मे मदद करेगें। उन्होने क्षेत्र के ग्रामीणों से मिल कर अभाव- अभियोग सुन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोषा दिलाया। दौरे में उनके साथ भागचन्द खोखर, शिवप्रसाद चौधरी, सत्यनारायण चाेयल, महेन्द्र भंवरिया सहित ग्रामीण मोजूद थे।