Dark Mode
जिला परिषद वार्ड संख्या-3 कनबा सीट से गुलशन कुमार मनात विजयी

जिला परिषद वार्ड संख्या-3 कनबा सीट से गुलशन कुमार मनात विजयी

डूंगरपुर। जिला परिषद सदस्य उपचुनाव के तहत वार्ड संख्या 3 कनबा सीट के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस के प्रत्याशी गुलशन कुमार मनात विजयी रहे। गुलशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तेजपाल से 2655 मत अधिक प्राप्त किए। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने परिणाम की घोषणा की और विजयी प्रत्याशी को शपथ दिलवाई और प्रमाण पत्र सौंपा। 

 इस दौरान लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, जब परिणाम घोषित होते ही गुलशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के आगे बढ़कर चरण स्पर्श किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुलशन कुमार मनात को 5 टेबल पर 8 राउंड में चली मतगणना में 6 हजार 289 मत प्राप्त हुए, जबकि तेजपाल को 3634, निर्दलीय दिलीप गरासिया को 3 हजार 216 मत प्राप्त हुए। वहीं, 295 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 13 हजार 434 मतों की गिनती के पश्चात अंतिम परिणाम जारी किया गया। इससे पूर्व पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम को मतगणना स्थल पंचायत समिति सभागार तक लाया गया। पूरी काउंटिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई और राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!