डीडवाना : महाकाली आदियोग परिसर मे गुरू पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीडवाना। स्थानीय भाटी बास स्थित महाकाली आदि योग परिसर मे गुरू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आदियोग परिसर मे हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया एवं भक्तों द्वारा गुरूपूजन भी किया गया। इस दौरान काली माता मंदिर के व्यवस्थापक सोहननाथ योगी ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास ने अपने शिष्यों व मुन्नियों को श्रीभगवत पुराण का ज्ञान दिया था। इस दौरान इस दौरान मुकेश बुगालिया, लोकेश अग्रवाल, बाबूलाल कच्छावा, दिलीप तंवर, अभिषेक अग्रवाल, मुकेश गहलोत, सुरेन्द्र योगी, मुकेश तंवर, कपिल कच्छावा, मनोज गहलोत, चैनाराम टाक, प्रवीण टाक, सुनील तंवर, आशाराम टाक, महेश प्रजापत, निर्वेश योगी, महेश भाटी, देवेंद्र भाटी, ओमप्रकाश भाटी, महेश प्रजापति, राकेश आदि उपस्थित थे।