Dark Mode
बाड़मेर : बीसीएमओ कार्यक्षेत्र में विभागीय कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करे : एडीएम चांदावत

बाड़मेर : बीसीएमओ कार्यक्षेत्र में विभागीय कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करे : एडीएम चांदावत

  • टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों का करें सफल क्रियान्वयन

बाड़मेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों को टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निर्धारित समस्त गतिविधियों का समय पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टीबी की जांच के लिए निर्धारित लक्ष्य अनुरूप बलगम के नमूनो की जांच सुनिश्चित करने, एसीएफ सर्वे समय पर पूर्ण करने एवं निक्षय आई डी बनवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियो को गंभीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार कर जिले को अग्रणीय जिलों में लाने के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभार्थियों की शत् प्रतिशत ई-केवाईसी एएनएम एवं आशा सहयोगनियों के माध्यम से करवाने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियो को सेक्टर बैठकों में उपस्थित होकर आशा और एएनएम के साथ समस्त स्वास्थ्य सूचकांकों पर विस्तृत चर्चा कर प्रगति में अपेक्षित बेहतर ढंग से सुधार लाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एएनसी पंजीकरण, 12 सप्ताह एएनसी, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव में कम प्रगति वाले चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो को अविलंब सूचकांको में सुधार के लिए कार्य योजना अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को शत्- प्रतिशत संस्थागत प्रसव करवाने, मिसिंग डिलीवरी एवं घरेलू प्रसव पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई मां-वाउचर योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना अंतर्गत मरीजों को लाभान्वित करने एवं अधिक से अधिक पैकेज बुक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं का कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम व जननी सुरक्षा योजना व मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना का बेहतरीन ढंग से संचालन कर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुराम विश्नोई ने मुख्यमंत्री लाडो योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभान्वित समस्त लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए एवं कहा कि जो बकाया भुगतान रहा है उनको आगामी 15 दिन में अनिवार्य रूप से भुगतान करवाकर शून्य की स्थिति में लावे। साथ ही उन्होंने हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर गंभीरता पूर्वक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनीमिया की रोकथाम के लिए पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की समय पर प्रसव पूर्व जांचें करवा कर उपचार से लाभान्वित करने की बात कही। सीएमएचओ ने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने ब्लॉक क्षेत्र की मातृ एवं शिशु मृत्यु की समीक्षा करने, नियमित टीकाकरण कार्य योजना व एमसीएचएन दिवसों की कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आशाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, एमसीएचएन दिवसों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने, डाटा एंट्री ऑपरेटरो से समय पर सही डेटा रिपोर्टिंग करवाने, परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत दो बच्चों पर नसबंदी करवाने के लिए योग्य दंपतियों को प्रेरित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरसीएचओ डॉ. भवानी शंकर गहलोत तथा डीपीसी डॉ. जावेद ने माह जुलाई 2025 तक विभागीय कार्यक्रमो और योजनाओं अंतर्गत निर्धारित स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में डीटीओ डॉ. अरविंद भट्ट, समस्त उपखण्ड अधिकारी, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीओ सचिन भार्गव व मूलशंकर दवे, एसओ सुनील मीणा, एसओ सपना अंबेश, डीएनओ मुकेश सिंघाड़िया, एफसीएलसी राजेश मिश्रा, हेल्थ मैनेजर नरेंद्र खत्री, डीपीसी राकेश भाटी, निमिशा देवडा एवं जिले के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!