Dark Mode
ब्यावर : अतिक्रमियो से चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग, बलाई खेड़ा के ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

ब्यावर : अतिक्रमियो से चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग, बलाई खेड़ा के ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

ब्यावर। शाहपुरा ग्राम पंचायत के बलाई खेड़ा गांव के निवासियों ने चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खसरा नंबर 702/160 की चारागाह भूमि पर भगवान दास नाम के व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर पक्का निर्माण कर लिया है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो भगवान दास के द्वारा उनके साथ मारपीट की धमकी दी गई। पूर्व में भी प्रशासन से शिकायत की गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने कुछ निर्माण को तुड़वा दिया था और भगवान दास को भविष्य में अतिक्रमण न करने के लिए पाबंद किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इन चेतावनियों के बावजूद भगवान दास के हौसले बुलंद हैं और उसने मौके पर फिर से पक्का निर्माण कर लिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हलका पटवारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं, जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने ज़िला कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुखदेव, गोविंद, रामलाल, उदय सिंह, नारायण, राम राजू, अन्ना सिंह, सीताराम, रामस्वरूप पुरोहित और देवी सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!