रविवार को होगा दौसा के धनावड़ गांव में एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण, PM MODI मोदी दोपहर में करेंगे एक्सप्रेस हाईवे को जनता को समर्पित
धनावड़ में भाजपा का करीब दो लाख की भीड़ जुटाने का है लक्ष्य
प्रधानमंत्री की तैयारी को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत
2500 पुलिस जवान और 500 पुलिस अधिकारी रहेंगे तैनात
दौसा से विष्णु आशीर्वाद की विशेष रिपोर्ट .... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 12 फरवरी को लगभग तीन बजे अपराह्न दौसा पहुंचेंगे और 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री दौसा में नये भारत में विकास, प्रगति और कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी को मद्देनजर रखते हुये प्रधानमंत्री का जोर है कि देश में उत्कृष्ट सड़क • अधोसंरचना तैयार की जाये। इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिये देशभर में अनेक विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। ऐसी ही एक महत्त्वपूर्ण परियोजना है दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे, जिसके सबसे पहले पूरे हो जाने वाले दिल्ली- दौसा-लालसोट सेक्शन का लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली दौसा लालसोट सेक्शन 246 किलोमीटर लंबा है, जिसे 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस सेक्शन के चालू हो जाने से दिल्ली से जयपुर का यात्रा समय पांच घंटे से कम होकर लगभग साढ़े तीन घंटे रह जायेगा। इस सेक्शन के खुल जाने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी शक्ति मिलेगी।
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-होगा, जिसकी कुल लंबाई 1,386 किलोमीटर है। इसके बन जाने से दिल्ली और मुम्बई के बीच की यात्रा दूरी में 12 प्रतिशत की कमी आयेगी और सड़क की लंबाई 1,424 किलोमीटर से कम होकर 1,242 किलोमीटर रह जायेगी यात्रा के समय में भी 50 प्रतिशत की कमी आयेगी, पहले जहां 24 घंटे लगते थे, वहीं अब 12 घंटे लगेंगे। यह एक्सप्रेस-वे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा तथा कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे मुख्य शहरों को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे 93 पीएम गतिशक्ति आर्थिक संकुलों, 13 बंदरगाहों, आठ प्रमुख हवाई अड्डों और आठ बहुविध लॉजिस्टिक पार्कों को भी सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट, नवी मुम्बई एयरपोर्ट और जेएनपीटी पोर्ट जैसी निर्मित होने वाली ग्रीनफील्ड अधोसंरचनाओं को भी फायदा पहुंचेगा। इस एक्सप्रेस- वे से आसपास के सभी क्षेत्रों की विकास- दिशा पर निर्णायक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस तरह देश के आर्थिक बदलाव में इसका महत्त्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।
अपने कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री 247 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे, जिन्हें 5940 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाना है इन परियोजनाओं में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाला बांदीकुई से जयपुर का 67 किमी लंबा चार लेनों वाला शाखा मार्ग, लगभग 3775 करोड़ रुपये से विकसित होने वाला कोटपुतली से बाराओदानियो और लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले लालसोट करोली सेक्शन के दो लेन वाले पक्के किनारे (पेव्ड शोल्डर) शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहाना से लेकर दौसा तक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का 12 फरवरी को प्रधानमंत्री दोसा के धनावड़ गांव में उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। इसी को लेकर भाजपा ने तैयारी को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है साथ ही भीड़ जुटाने के लिए करीब 2लाख का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए भाजपा नेताओं ने गांव गांव ढाणी ढाणी तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। वही शनिवार को प्रधानमंत्री के द्वारा लोकार्पण स्थल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व भाजपा नेता अरुण सिंह ने प्रेस वार्ता की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुनिया ने बताया।कि देश सबसे बड़ा एक्सप्रेस हाईवे है जो विशेष जर्मन तकनीक से बनाया गया है इसको देखने के लिए दुनिया भर से लोग आ रहे हैं यहां तक कि जापान ने भी इस टेक्नोलॉजी के बारे में जानने के लिए एक्सप्रेस हाईवे का निरीक्षण किया है यह एक्सप्रेस हाईवे राजस्थान की लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री ने राजस्थान की जनता को बहुत बड़ी सौगात दी है।
वहीं भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि इस एक्सप्रेस हाईवे से इन्फ्राट्रक्चर बढ़ेगा रोजगार के आयाम बढ़ेंगे। इस एक्सप्रेस हाईवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राथमिकता के आधार पर लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पर है एक्सप्रेस हाईवे के साथ-साथ 111 जलमार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है 50 नए एयरपोर्ट बनाया जा रहे हैं इससे बड़ी संख्या में निवेश हो रहा है। निवेश होने से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं जिससे बेरोजगारी दूर होगी किसानों को और अन्य वर्गों को रोजगार मिलेगा। मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है ये सरकारी कार्यक्रम है जिसको भाजपामयी बना दिया। इस पर जवाब देते हुए भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूर दूर से सुनने आते हैं वह सब के नेता है प्रधानमंत्री के द्वारा एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के लिए लगातार बजट बढ़ाया जा रहा है और अब 10लाख
करोड़ रुपए का निवेश किया गया है ताकि लोगों को रोजगार मिले आवागमन की सुविधा मिले लोगों का समय बचे। प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं इसलिए कांग्रेस को भी आगे आकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहिए भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि जब विश्व स्तरीय इन्फ्राट्रक्चर होगा तो विदेशी देश भी निवेश करेंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे और देश एक विश्व मानचित्र पर एक बड़ी शक्ति बनकर उभरे रहा है।इस अवसर पर अलवर सांसद बालकनाथ भी मोजूद रहे।
एक्सप्रेस-वे 6 राज्यों से गुजरेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा जिलें के धनावड़ में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस सेक्शन के शुरू हो जानें से दिल्ली से जयपुर का यात्रा समय लगभग पांच घंटे से कम होकर लगभग साढ़े तीन घंटे हो जायेगा। दौसा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-होगा, दिल्ली- मुम्बई के बीच की यात्रा दूरी में 12 प्रतिशत की कमी आयेगी और यात्रा के समय में भी 50 प्रतिशत की कमी आयेगी। पहलें जहां 24 घंटे लगते थें। वहीं अब 12 घंटे लगेंगे। यह एक्सप्रेस-वे छह राज्यों – दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा तथा कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे मुख्य शहरों को जोड़ेगा।