जिले की मांग को लेकर अनशन के 100 दिन
सूरतगढ़ . जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ अभियान समिति का अनशन आज 100 दिन पूरे कर चुका है। आज अनशन पर विनोद घिंटाला, हेतराम, मुन्नी कुमार विश्नोई, मोहन सिंह, बीरबल राम, को माला पहनाकर बिठाया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला बनाओ अभियान समिति के तत्वाधान में उपखंड कार्यालय तक ई-रिक्शा रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सूरतगढ़ जिला बनाने के सभी मापदंड पूरे करता है उसके बावजूद भी सूरतगढ़ को आज तक जिला नहीं बनाया गया है जो कि सूरतगढ़ की जनता के साथ अन्याय है जिसको लेकर पिछले 100 दिनों से महाराणा प्रताप चौक पर अनशन जारी है। समिति अध्यक्ष विष्णु शर्मा,किशोर गाबा, वेद प्रकाश भूतना, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष डूंगरराम गेदर, पूर्व पीसीसी सदस्य हनुमान मील,पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, किसान नेता राकेश बिश्नोई, पार्षद परसराम भाटिया, बलराम वर्मा सखी मोहम्मद, श्रीकांत सारस्वत,मदन ओझा सहित शहर की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और आमजन भारी संख्या में मौजूद रहा। जिले की मांग को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आमरण अनशन, बाजार बंद, हाईवे जाम हो चुका है। 100 दिन से लगातार अनशन जारी है।