Dark Mode
जन-सुनवाई में प्राप्त सभी परिवेदनाओं का करें शत-प्रतिशत निराकरण : ज़िला कलक्टर

जन-सुनवाई में प्राप्त सभी परिवेदनाओं का करें शत-प्रतिशत निराकरण : ज़िला कलक्टर

भीलवाड़ा। प्रत्येक तीसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवादियों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। ज़िला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने जन-सुनवाई में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश जारी किए।

जिला कलक्टर संधु ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जन-सुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाना है। अतः सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में कुल 140 से अधिक प्रतिवाद प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में प्रमुख रूप से अतिक्रमण, रास्ते के प्रकरण, पानी भराव की समस्या, गंदगी, जल निकासी, पानी का कनेक्शन, राशन कार्ड चालू करवाने, तथा पुलिस संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए जिनको जिला कलेक्टर संधु ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित तथा संतुष्टि पूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया।

ज़िला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें 18 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। बैठक में लम्बित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर संधु ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी प्रकरणों को निश्चित समयावधि में निस्तारित किया जाये। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 6 महीने से अधिक लम्बित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत दी जाये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव अतिरिक्त जिला कलेक्टर {प्रशासन} ओ पी मेहरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा सभी उपखंड से उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!