Dark Mode
वसुंधरा श्रृंगार अभियान के अंतर्गत 101 पौधे लगाए जाएंगे

वसुंधरा श्रृंगार अभियान के अंतर्गत 101 पौधे लगाए जाएंगे

 
बालोतरा । कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा वसुंधरा श्रंगार योजना अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण का निरंतर कार्य किया जा रहा है इसी के अंतर्गत संस्थान ने उत्तम गुणवता के 101 पौधे और खरीदे है जो कि वसुंधरा क़ो श्रंगारित करने के उद्देश्य से लगाए जाएंगे संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संस्थान द्वारा जगह जगह वृक्ष लगाने का कार्य किया जा रहा है और आमजन क़ो पर्यावरण क़ो लेकर जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आग्रह कर रहे है क्यूंकि वृक्ष ही वसुंधरा का श्रंगार है संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि आजकल वातावरण बहुत प्रदूषित होता जा रहा है जिसका उपचार केवल मात्र यही है कि हम एक पौधा लगाकर उसको बड़े होने तक सरक्षण करें नियमित पानी पीलावे और उसका ध्यान रखे संस्थान वरिष्ठ सदस्य अशोक व्यास ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा वसुंधरा श्रंगार अभियान चलाकर कई जगहों पर वृक्षा रोपण किया गया है और भी अगर कहीं आवश्यकता होतो संस्था क़ो सूचित कर सकता है!इस अवसर पर भामाशाह देवराज खीवंसरा,दिनेश माली,आनंद दवे,अशोक राजपुरोहित,विमल मालवीय सहित सदस्य मौजूद रहे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!