निजी स्कूल बस में भरे 102 छात्र-छात्राएं, आरटीओ ने किया गाड़ी को सीज।
बीदासर। सुजानगढ़ परिवहन विभाग अधिकारी ने बीदासर उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को नियमों के विरुद्ध चल रही बाल वाहिनियों पर कार्रवाई की। परिवहन विभाग के अधिकारी हनुमान तरड़ ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से चल रही बाल वाहिनियों की शिकायत पर बीदासर व सांडवा थाना क्षेत्र में 6 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमे तीन वाहन को सीज व तीन के चालान काटे गए। इस दौरान एक निजी स्कूल बस की घोर लापरवाही सामने आई स्कूल बस में क्षमता से अधिक 102 छात्र-छात्राओं को भर रखा था, तथा परिवहन विभाग के अनुसार बस के कागजात भी खत्म हो रखे थे, जिस पर कार्रवाई कर बस को सांडवा पुलिस थाना भेजा गया। कार्रवाई में विभाग के गिरीश गंगवाल भी साथ रहे। अधिकारी ने कहा कि नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी तथा शिकायत मिलने के पश्चात क्षेत्र में करीब 25 अवैध बाल वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी हैं।