Dark Mode
गंगानगर जिले के 10 गांव अभावग्रस्त घोषित

गंगानगर जिले के 10 गांव अभावग्रस्त घोषित

 

जयपुर। राज्य सरकार ने ओलावृष्टि से गत वर्ष खरीफ फसल में हुए खराबे के आधार पर गंगानगर जिले की सादुलशहर तहसील के 10 गाँवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 17 मई 2023 को हुई ओलावृष्टि से खरीफ फसल संवत-2080 (वर्ष 2023) को हुए खराबे की विशेष गिरदावरी कराई गई थी। गंगानगर जिला कलक्टर कार्यालय से इस संबंध में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने सादुलशहर तहसील के 13 केएसडी, 16 केएसडी, 19 केएसडी, 21 केएसडी, 22 केएसडी, 23 केएसडी, 24 केएसडी, 25 केएसडी बी, 26 केएसडी और 1 एसडीएस गाँवों को 33 प्रतिशत से अधिक, लेकिन 50 प्रतिशत से कम खराबा होने के कारण अभावग्रस्त घोषित किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!