Dark Mode
श्रीसम्मेद शिखरजी तीर्थ वंदना के लिए 11 सौ श्रद्धालु जाएंगे

श्रीसम्मेद शिखरजी तीर्थ वंदना के लिए 11 सौ श्रद्धालु जाएंगे

टोंक । झारखंड राज्य में महातीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी के लिए आर्यिका  105 सूत्रमति माताजी ससंघ के पावन प्रेरणा एवं मंगलमय आशीर्वाद से 8 व 9 सितंबर को दो समूह में 1100 यात्री सम्मेद शिखरजी के लिए रवाना होंगे।  पदमपुरा पद यात्रा संघ के हुकम चंद देवली वाले एवं पदम चंद कंटान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पदमपुरा पदयात्रा संघ के तत्वाधान में 15 वीं बार  8 सितंबर एवं 9 सितंबर को दो समूह में लगभग 1100 यात्रियों के जत्थे श्री दिगंबर जैन नसिया से रवाना होंगे जो जयपुर से  रेल द्वारा  इसरी पारसनाथ होते हुए मधुबन पहुंचेंगे  जहां पर 11 सितंबर को  सामूहिक रूप से  27 किलोमीटर के पर्वत पर चरण वंदना के लिए छड़ेंगे। संघ के सुनील आडऱा  ने अवगत कराया कि यात्रियों के भोजन के राशन एवं साधु संतों की चौकी के समान से भरा हुआ, ट्रक मंगलवार को रात्रि को जैन नसिया से काले काले नागों वाले पारसनाथ भगवान के जयकारों के साथ संघ के लोगों ने श्रीफल फोड़ कर रवाना किया। संघ के राजकुमार छामुनिया व संदीप देवली ने बताया कि संघ कार्यालय में प्रतिदिन  यात्रा की तैयारी हेतु मीटिंग आयोजित की जाती है, जिसमें वीरेंद्र शिवाडिय़ा, सुनील आंडरा, राजेश, मनोज, सुनिल, राजेश, अशोक, रमेश, मोनू छामुनिया आदि संघ के लोग सम्मिलित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!