Dark Mode
लुधियाना में गैस लीक होने से 9 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

लुधियाना में गैस लीक होने से 9 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

मृतकों के परिवार को दो-दो लाख, घायलों को 50-50 मुआवजा देगी सरकार

चंडीगढ़| पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले गियासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम नौ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हुई है। कई लोग बीमार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "गैस लीक के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।" उपायुक्त सुरभि मलिक इस घटना में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों को सरकार 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि और सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी। एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, "लुधियाना के गियासपुरा इलाके में एक फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। और विवरण जल्द ही।" इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर आ गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!