12वीं सिनोदिया स्मृति जिला शूटिंग बॉल प्रतियोगिता
सुभाष क्लब किशनगढ़ प्रतियोगिता जीती
मदनगंज किशनगढ़। 12वीं भंवर सिनोदिया स्मृति जिला शूटिंग बॉल प्रतियोगिता सुभाष क्लब किशनगढ़ के तत्वाधान मे पावर हाउस रुपनगढ़ रोड मैदान पर आयोजित इस एक दिवसीय प्रतियोगिता के खेले गए फाइनल मैच में मेजबान सुभाष क्लब किशनगढ़ ने मेहता क्लब किशनगढ़ को सीधे सैटो में 21-12, 21-13 से पराजित कर प्रतियोगिता जीती। सुभाष क्लब के शेरू, शाहरुख, गोपाल यादव, भूपेंद्र बना, शानू एवं मेहता क्लब के मजीद, पब्जी चौधरी, जीवन चौधरी, भागचंद लखन का खेल विशेष रूप से सराहनीय रहा। सुभाष क्लब के शेरू को प्रतियोगिता का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। स्टार क्लब गनाहेड़ा ने आरएसवी क्लब ब्यावर को सीधे सेटों में पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया, ओ पी माचरा (महासचिव राजस्थान शूटिंग बॉल संघ) ओम प्रकाश महला (राजस्थान बेसबॉल संघ ), शफी मोहम्मद (सदर), राहुल सिनोदिया, पार्षद परमिंदर जोशी, धन्नालाल यादव, तकी मोहम्मद, महेंद्र यादव, अजीज मोहम्मद, राकेश शर्मा, मोहित खंडेलवाल, मूलचंद शर्मा, सुरेंद्र जैन, राकेश काकड़ा, राजेंद्र काबरा, तेजपाल बजाज, पूराराम जानी, हरीश चौधरी, विजय पोशक, तेजपाल चौधरी, देवीलाल चौधरी, सचिन शर्मा, आशीष शर्मा, अंकित जोशी, दिनेश सेवदा, सर्वेश्वर अग्रवाल, मोहम्मद याकूब हनफी (एडवोकेट), रामप्रताप चौधरी, शांति लाल कुमावत (सचिव, जिला शूटिंग बॉल संघ) उपस्थित रहे। देर रात्रि 2 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अजमेर जिला शूटिंग बॉल संघ एवं सुभाष क्लब के अध्यक्ष भाई शक्की मोहम्मद के सानिध्य में विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 ₹, 3100 एवं ₹ 2100 का नगद पुरस्कार एवं श्रेष्ठ शूटर शेरू (सुभाष क्लब )को ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, पिंटू बना, राजू चौधरी, किशन प्रजापत, रशीद भाई, जीतू चौधरी, सतीश शर्मा, जीवन चौधरी, दामोदर जोरम, पप्पू भाई ( ठेकेदार ), भारत आलिय, फारूक मोहम्मद, अमरसिंह बाबू , सिया राम बावरी, लक्ष्मण, रामनिवास, दानिश भाई, राजू रेडा, दीदार भाई, अजीज, दानिश, इमरान, ओमप्रकाश, चिंटू, अरमान, शबाना, पिंकी नंगलिया, मुस्कान, शिरीन, ज्योति, सृष्टि जोरम, भूमिका राव, रिया जोरम, नव्या यादव, निक्की जोरम, किरण, डिंपल, प्रेरणा राठौड़ सहित खिलाड़ी उपस्थित थे। लीग कम नाक आउट पद्धति से खेली गई प्रतियोगिता में जिले की श्रेष्ठतम 16 टीमों ने भाग लिया।