Dark Mode
144Hz की रफ्तार! भारत में लॉन्च हुए BenQ के नए GW90TC मॉनिटर

144Hz की रफ्तार! भारत में लॉन्च हुए BenQ के नए GW90TC मॉनिटर

नई दिल्ली में शुक्रवार को टेक ब्रांड BenQ ने भारतीय बाजार में अपने दो नए मॉनिटर पेश किए। GW90TC सीरीज के तहत आए ये मॉडल—BenQ GW2490TC और BenQ GW2790TC—उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं जो बेहतर रिफ्रेश रेट और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी चाहते हैं।

नई सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ फुल HD (1920x1080) IPS पैनल दिया गया है। AMD FreeSync सपोर्ट के साथ स्क्रीन स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देती है। कंपनी की फ्लिकर-फ्री, लो ब्लू लाइट और आई-केयर टेक्नोलॉजी लंबे समय तक काम करने वालों के लिए राहत भरी है।

GW2790TC में 27-इंच का LED बैकलिट डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 300 निट्स और नेटिव कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। वहीं GW2490TC में 23.8-इंच का पैनल है, जो 250 निट्स ब्राइटनेस और 93 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। दोनों मॉनिटर 178-डिग्री व्यूइंग एंगल और एडजस्टेबल गामा सेटिंग (1.8–2.6) सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो HDMI 1.4, DisplayPort 1.2 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जो 20W पावर डिलीवरी और डेटा ट्रांसफर को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए डुअल 2W बिल्ट-इन स्पीकर्स और हेडफोन जैक मौजूद है। स्टैंड को एडजस्ट कर यूजर्स अपने हिसाब से सेटअप तैयार कर सकते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!