Dark Mode
लूणकरणसर की ढाणी में अचानक आग लगने 14 बकरियां जिंदा जली

लूणकरणसर की ढाणी में अचानक आग लगने 14 बकरियां जिंदा जली

बीकानेर। जिले मे लूणकरनसर क्षेत्र स्थित एक ढाणी मेें अचानक लगी आग में 14 बकरियां जिंदा जल गई। सोमवार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आडसर निवासी हेमराज बावरी कालू रोही में खेत में ढाणी बनाकर रहता है। गत रविवार के दिन में किसी काम से आडसर गांव परिवार के लोग गए थे। इस दौरान ढाणी में अकेली महिला थी। दोपहर को ढाणी में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से घास-फूस के बने झोपड़े व बाड़ आग से भभक उठी। आग से बाड़े में बंधी 14 बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन बकरियां बुरी तरह से झुलस गई। आग से ढाणी में कपड़े, राशन समेत पूरा सामान तथा 70 हजार रुपए की नगदी जलकर नष्ट हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!