Dark Mode
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने उठाया लाभ

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने उठाया लाभ

 
बयाना। क्षेत्र के महारावर गांव में चिकित्सकों व स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 150 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बीपी शुगर, ह्रदय रोग, सांस रोग, बच्चों का स्वास्थ्य, खून की कमी, भूख ना लगना, बच्चों का वजन ना बढ़ना, जोड़ो, कमर व पीठ दर्द, सर्दी, बुखार, पेट संबंधी बीमारी के अलावा आंख, दिल, लीवर व अन्य तरह की बीमारियों की जांच की गई। इस शिविर में मौजूद वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राधेश्याम मावई ने बताया कि सभी मरीजों को जांच कर उन्हें मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। बताया कि इस शिविर में आसपास के कई गांवों से भी महिला व पुरूष मरीजों के साथ ही बच्चे भी पहुंचे। पूर्व से घोषित इस कार्यक्रम में आए मरीजों को उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह भी दी गई है। साथ ही दवाओं के विधिवत सेवन की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार के दिक्कत के लिए मरीजों को दुबारा आने की बात भी इस शिविर में बताई गई। डॉ. मावई ने बताया कि आवश्यक विचार विमर्श के उपरांत ऐसे शिविर को ग्रामीण क्षेत्रों में लगाने का प्रस्ताव भी है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकें।
शिविर में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता व वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परमवीर चौधरी ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। इस दौरान वीरभान ठेकेदार, लक्ष्मण सिंह, गीतम कसाना, सुरेन्द्र खटाना, कैप्टन धारा सिंह, प्यार सिंह पहलवान, मोरपाल सरपंच, बदन सिंह, अतर सिंह, जसवीर सिंह, भीमसिंह, बनेसिह, विश्राम, भगवान सिंह, सुबह सिंह, सुबेदार प्रताप सिंह, प्रेम सिब, केहर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!